विदिशा में हुए माॅडलिंग ऑडिशन प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Elixir World Production House

विदिशा – एलिक्जिर वर्ल्ड प्रोडक्शन हाउस द्वारा माॅडलिंग ऑडिशन 26 जनवरी को विदिशा के एसएटीआई काॅलेज में हुए। कंपनी को-डायरेक्टर प्रीती मिश्रा और दीपिका अग्रवाल ने बताया कि भारत के 40 शहरों में इस तरह का आयोजन कर माॅडिलंग के लिए प्रतिभागियों को चुना जाएगा जिनका फाइनल बैंगलोर में होगा। जानकारी दी गई कि यह प्रोडक्शन हाउस बैंगलोर का है जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण है। हालांकि इस आयोजन के माध्यम से माॅडलिंग के क्षेत्र में युवाओं को करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा।

बताया गया कि बैंगलोर में होने वाले फाइनल मुकावले के विनर को 1 लाख रूपए की राशि से नवाजा जाएगा जबकि बाॅलीवुड दुनिया में भी कदम रखने का अवसर मिल सकता है।