Father Murdered Daughter

कुरवाई में पिता ने की बेटी की हत्या

कुरवाई। एक पिता ने अपने ही बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल मामला विदिशा जिले के कुरवाई अंतर्गत ग्राम पैराखेड़ी का है जहां एक शराबी पिता मलखान ने अपने बच्ची को पहले उठाकर पटका और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आनन फानन में बच्ची की मां ने पीड़ित मासूम को अस्पताल लाकर भर्ती कराया लेकिन कुछ देर के उपचार के बाद बच्ची की मृत्यु हो गई।

हांलाकि कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक पप्पू जायसवाल द्वारा मासूम की मृत्यु के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

Back To Top