Headlines
Dr Bhairav Singh Shamshabad

निर्धन छात्राओं को डॉ भैरो सिंह ने प्रदान की सहायाता राशि

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में डॉ भैरो सिंह गुर्जर द्वारा गरीब छात्राओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराई गई है। जानकारी के मुताबिक समाजसेवी डाॅ भैरो सिंह निरंतर निर्धन छात्राओं को पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग कर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने में मद्द करते हैं जिसके कारण बच्चों के पढ़ाई में आने वाली छोटी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जानकारी के मुताबिक विगत 7 वर्षों से डाॅ भैरो सिंह यह समाजसेवा कर रहे हैं तथा जिन बच्चों द्वारा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी जाती है उन्हे भी सहयोग कर स्कूल जाने प्रेरित किया जाता है।

DOWNLOAD

Back To Top