Vidisha | विदिशा : शहर में पहला ट्रेफिक सिगनल चालू हो चुका है। आपको बता दें कि विदिशा में यातायात सुचारू रूप से हो इसके लिये नीमताल क्षेत्र में ट्रेफिक सिगनल को आज जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की उपस्थिति में चालू किया गया। जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में विवेकानंद चौराहा पर भी ट्रैफिक सिगनल चालू होगा। जानकारी दी गई कि इन दो जगहों के बाद शेष चौराहों पर भी ट्रैफिक सिगनल लगाये जाएंगे।