Ganjbasoda | गंजबासौदा : गंजबासौदा विधानसभा से सपाक्स पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र रघुवंशी ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। आपको बता दें कि स्टेशन हनुमान मंदिर से जनसंपर्क प्रारंभ किया गया जो कि मिल रोड, त्योंदा रोड, लाल पठार, शिवनगर, वेतौली तक चला। इस दौरान लोगों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल बरसाकर स्वगात किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन ने भी अपने समर्थकों के साथ धूम धाम से जनसंपर्क किया।
