sironj vidisha

सिरोंज में बिना हाथ-पैर वाली बच्ची का जन्म

विदिशा। जिले के सिरोंज में बिना हाथ पैर के एक शिशु का जन्म हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान है। दरअसल सिरोंज के ग्राम सांकला में सिर्फ सर ओर धड़ के जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसके न तो हाथ है और न ही पैर।

  • ग्राम सांकला में हुआ बच्ची का जन्म
  • टेट्रा अमेलिया से जुड़ी हो सकती है बीमारीः डाॅक्टर

बता दें कि ग्राम सांकला में रहने वाले सोनू नामक व्यक्ति के घर बच्ची का जन्म हुआ है जो कि पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन बच्ची का जन्म बिना हाथ और पैर के हुआ है।

डाॅक्टर राहुल के अनुसार यह जनमजात विकृति है जो कि टेट्रा अमेलिया बीमारी के कारण हो सकती है, बहरहारल बच्ची के जन्म के बाद से ही फोटो वायरल होना शुरू हो गए है, जिसे कोई बीमारी की शक्ल में देख रहा है।

Back To Top