शमशाबाद के ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Gyandeep Public School

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद स्थित ज्ञानदीप कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत का 71वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक विनोद कुमार जौनपुरी, दिनेश रैकवार मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा मटकी डांस की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

ज्ञानदीप कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शमशाबाद की ओर से आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की हार्दिक शुभकानमाएं