Gyaraspur Tehsil

ग्यारसपुर SDM ने आधार केंद्र की मशीनें की जब्त

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर में एक आधार केंद्र की मशीनों को जब्त किया गया है। बता दें कि एसडीएम ग्यारसपुर के आदेश के बाद तहसील परिसर के लोक सेवा केंद्र में संचालित हो रहे आधार केंद्र की मशीनों को जब्त किया गया है जिसको लोकेश बैरागी द्वारा संचालित किया जाता था। जानकारी मिली है कि लोकेश बैरागी के खिलाफ नए आधार पंजीयन नहीं करने जबकि आधार अपडेट करने पर 50 रूपयों का चार्ज लेने की श्किायत मिली थी जिसके बाद ग्यारसपुर एसडीएम आरती यादव ने मौके पर पहुंचकर आधार पंजीयन, लैपटॉप तथा फिंगरप्रिंट स्केनर मशीन करे जब्त किया तथा अगले दिन से नए ऑपरेटर के लोक सेवा केंद्र में बैठने के निर्देश दिए गए।

DOWNLOAD

Back To Top