विदिशा की होटल राजावत के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण

Hotel Rajawat Vidisha

विदिशा। माधवगंज स्थित होटल राजावत के 7 वर्ष पूरे होने पर राजावत परिवार द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के व्यापारियों ने शामिल होकर संचालक महिपाल सिंह को अग्रीम सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी के मुताबिक विगत 7 वर्ष पूर्व बसंत पंचमी के अवसर पर होटल राजावत का शुभारंभ किया गया था और अब सफलतापूर्वक होटल संचालन के 7 वर्ष पूरे होने पर नगर के व्यापारियों ने संचालक महिपाल सिंह तथा परिवार सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाईयां दीं।