मानोरा में निकाली गई भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा

Jagdish Swami Rath Yatra

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के प्रसिद्ध मानोरा मेले का आयोजन हुआ। बता दें कि ग्यारासपुर अंतर्गत मानोरा में हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है जहां इस दौरान भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है जिसमें दूर दूर से ग्रामीण पहुंचकर शामिल होते हैं। बता दें कि कई श्रद्धालु पद यात्रा के बाद मानोरा पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हैं। रथ यात्रा के दौरान दिन भर बारिश हुई जिसके बाद भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास का अनूठा दृश्य देखने को मिला। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।