विदिशा। कमलनाथ सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसरोकार विषय पर एक दिवसीय मीडिया संगोष्ठी का आयोजन विदिशा जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सर्किट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें जिले के वरिष्ठतम इलेक्ट्रॉनिक प्रिन्ट मीडियाकर्मी, फोटोग्राफर, कैमरामेन सहित संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य प्रभात किरण जोशी भी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में उपस्थित जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने पिछले डेढ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख घटनाओं एवं मुद्दो पर प्रकाश डालते हुए मीडिया के कार्यों को सराहा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने विदिशा के मीडियाकर्मियों को पॉजिटिव प्रेस की प्रमुख जिम्मेदारी का निर्वहनकर्ता बताते हुए कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता कायम है।
संगोष्ठी से पहले जनसम्पर्क अधिकारी बीडी अहरवाल ने अतिथियों का स्वागत किया वहीं कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अमित श्रीवास्तव द्वारा तथा आगंतुकों के प्रति आभार संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय की सहायक संचालक सुनीता शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More
Amarwara Republic Day 2025 Celebration: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ… Read More
Top News Today, 23 January 2025: दुनिया भर की सुर्खियों में आज का दौर दिलचस्प… Read More
Top News Today, 21 January 2025: दिनभर की बड़ी खबरों में आज हर तरफ हलचल… Read More
आज की टॉप 10 सुर्खियों में जानिए कर्नाटक के चौंकाने वाले विवाह मामले से लेकर… Read More
Top News Today में जहां एक माला बेचने वाली लड़की की मासूमियत ने Social Media… Read More