विदिशा जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल ने मनाई मकर संक्राति

jijhotia brahmin mahila mandal vidisha

विदिशा। विट्ठलनगर गौशाला पहुंची जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्यों द्वारा गोवंश को घास एवं गुड़ खिलाया गया जिसके साथ ही मौके पर मकर संक्रांति के उलक्ष में पतंग उड़ाकर निरंतर समाजसेवा करने का संकल्प लिया। वहीं इस दौरान जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं स्वेट कर वितरण किया गया जबकि केंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी रागिनी मिश्रा, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ से सुषमा पाठक, नीलम पांडे, श्रुति तिवारी, अंजना चतुर्वेदी, नीता चतुर्वेदी, पलक भार्गव, मनोरमा चैबे, कमला चतुर्वेदी, विनीता चतुर्वेदी, सुविधा चतुर्वेदी एवं नेहा चैबे मौजूद रहीं।

  • विट्ठलनगर गौशाला पहुंची महिला मंडल की सदस्य
  • गौमाता की पूजा कर घास एवं गुड़ खिलाया
  • मकर संक्राति पर पंतगों का भी वितरण किया
  • जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं स्वेटर भी बांटे