Ganjbasoda | गंजबासौदा : विदिशा जिले के गंजबासौदा नेहरू चैक पर 2 सितम्बर को होने वाली कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल होंगे। वहीं 31 अगस्त को पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने गंजबासौदा पहुंचकर प्रेसवार्ता की। प्रतापभानु शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के राज में आज किसान परेशान है और हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पूर्व सांसद ने प्रदेश के साथ केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों पर भी कई सवाल खड़े किर प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला होने की बात कही। व्यापम घोटला मामले में भी पूर्व सांसाद शर्मा ने टिप्पड़ी की। जानकारी दी गई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सभा में बढ़ते भ्रष्टाचार नोटबंदी, व्यापम घोटाला के विरोध में आवाज उठाई जायेगी और भाजपा सरकार से जवाब मांगें जायेंगे। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मेहताब सिंह, विधायक निशंक जैन, पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Related Posts
विदिशा में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम आयोजित
Vidisha – स्वच्छ भारत साइकिल रैली का आयोजन पूरे भारत में किया जा रहा है। इसी के तहत विदिशा में एक…
विदिशा में क्षेत्र के बेसहारा जानवरों को खाना खिलाया
विदिशा। शहर लाॅकडाउन के समय लोग अपने घरों में देखे जा रहे हैं लेकिन बेसहारा जानवरों सहित गरीब लोग इन…
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष अभिलाष खाण्डेकर पहुंचे विदिशा, कनारा ग्राउंड का किया इंस्पेक्शन
विदिशा । मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष अभिलाष खाण्डेकर (Abhilash Khandekar) ने कनारा क्रिकेट क्लब पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात…

