कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

कुरवाई। नगर परिषद कुरवाई के वार्ड 1 एवं वार्ड 3 में लगभग 15 लाख रूपयों के विकास कार्यों का विधायक हरि सिंह सप्रे द्वारा भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ सहित, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सैनी, महामंत्री नंदलाल साहू, प्राण सिंह, बीडी सिंगल, पूर्व पार्षद इदरीश खान, पुष्पेंद्र साहू, बली पटेल, अनीश मुकदम मुख्य रूप से मौजूद रहे। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन कुरवाई बीना तिराहा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ।

  • वार्ड 1 और वार्ड 3 में होंगे विकास कार्य
  • कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने किया भूमिपूजन
  • लगभग 15 लाख रूपयों के होंगे विकास कार्य

You May Also Like

More From Author