kurwai Sachiv sangh

कुरवाई में सचिव और रोजगार सहायक हड़ताल पर

विदिशा। जिले के कुरवाई में सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संगठन द्वारा हड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबक सचिव संघ के अध्यक्ष के घर पहुंच कर एक दबंग द्वारा अभद्रता करने सहित जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में संगठन द्वारा विरोध जाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

  • सचिव संघ अध्यक्ष के घर पहुंचकर दबंग ने की अभद्रता
  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस की कार्रवाई से नहीं संतुष्टः अध्यक्ष
  • धारा 353 के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल

कुरवाई विकासखंड के समस्त सचिव एवं रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ चुके हैं जिसके कारण पंचायत के कार्य अटक चुके हैं। बताया गया कि आरोपी को पकड़क पुलिस ने जेल भेज दिया है लेकिन आरोपी के खिलाफ धारा 353 के तहत कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Back To Top