विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के ग्राम पंचायत करैय्याहाठ में हो रहे पुलिया निर्माण में गुणवत्ता की कमी होने का मामला सामने आया है। शासन द्वारा दी गई दस लाख की पुरुस्कार राशि में से यह निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची मीडिया ने मजदूर से बात की बताया गया कि धर्मेंद्र पालीवाल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसके तहत दो तगाड़ी सीमेंट, 6 तगाड़ी गिट्टी और 5 तगाड़ी मोटी रेत का मसाला बनाया जा रहा है लेकिन मिट्टी मिली रेत उपयोग करने के सवाल पर मजदूर ने कहा कि जैसा सामान दिया जा रहा है उसका उपयोग हो रहा है। इस मामले में जनपद सीईओ ने बताया कि इंजीनियर से बात कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
विदिशा कलेक्टर पंकज जैन पहुंचे सिरोंज, दवाई और राशन की नहीं होगी कमी
सिरोंज। विदिशा जिला कलेक्टर पंकज जैन तथा पुलिस अधीक्षक विनय वर्मा ने सिरोंज पहुंचकर लाॅकडाउन की व्यवस्थाओं को देखा मीडिया…
विदिशा डिप्टी कलेक्टर बनीं अमृता गर्ग, आबकारी अधिकारी भी बदले
विदिशा। डिप्टी कलेक्टर के पद पर अमृता गर्ग तथा जिला आबकारी अधिकारी के पद पर शैलेश जैन को नियुक्त किया…
विदिशा ब्राह्मण संघ ने किया कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान
Vidisha Lockdown Update : लाॅकडाउन के दौरान कोरोना वाॅरियर्स का कर्तव्य निभा रहे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारों का विदिशा…
