विदिशा महाकाल ग्रुप ने एयर स्ट्राइक पर बांटी मिठाइयां, गरीबों को कराया भोजन

Mahakal Group Vidisha

विदिशा। महाकाल ग्रुप द्वारा विगत तीन वर्षों से निरंतर रेलवे स्टेशन पर गरीबजनों को भोजन कराया जा रहा है। ग्रुप सदस्य अंकुर ठाकुर ने बताया कि पर्वों पर पर्व अनुसार सामग्री वितरित की जाती है जैसे दीपावली पर पटाखे वितरण करते हैं वहीं सर्दी के मौसम में निर्धनजनों को कंबल वितरित किए जाते हैं। वहीं बीते दिनों भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर भोजन के साथ ही मिठाईयां भी बांटी गई।