विदिशा पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट, बोले – स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की कोशिश

Minister Tulsiram Silawat

विदिशा। कमलनाथ सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट विदिशा पहुंचे जहां शासकीय चिकित्सालय पहुंचे मंत्री ने सिविल सर्जन कक्ष में बैठक पत्रकारों से भी चर्चा की। मंत्री ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश की जा रही है जिससे की अस्पताल पहुंचने वाले मरीज को डाॅक्टर, इलाज और दवा समय पर मिल सके। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग तथा जो भी समस्या सामने आएंगी उनका निराकरण हमारी प्राथमिकता है।