National Volleyball Competition

शमशाबाद में बैठक आयोजित, विधायक-कलेक्टर ने मीडिया से बनाई दूरी

शमशाबाद। शमशाबाद शासकीय स्कूल एक बैठक आयोजित हुई जिसमें शामिल हुए कलेक्टर केव्ही सिंह सहित शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दें कि शमशाबाद में 13 नवम्बर को राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होना है जिसको लेकर जिला कलेक्टर तथा विधायक ने व्यवस्थाओ की समीक्षा की, लेकिन वहीं मीडिया से दूरी बनाए रखी।

जानकारी के मुताबिक बैठक के बाद जब मीडिया ने बैठक के संबंध में जिला कलेक्टर तथा शमशाबाद विधायक से जानकारी लेनी चाही तो किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। बता दें शमशाबाद में बीते दिनों आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में खामियां नजर आई थी लेकिन अब देखना होगा कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की व्यवस्था कैसी रहेगी।

DOWNLOAD

Back To Top