Kurwai Hospital

शव के पीएम के लिए डाॅक्टर का इंतजार करते रहे परिजन

कुरवाई। विदिशा जिले कुरवाई थाना अंतर्गत ग्राम रहकला में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसके बाद महिला के शव को कुरवाई के अस्पताल लाया गया लेकिन पीएम के लिए कई देर तक परिजन को इंतजार करना पड़ा।

दरअसल महिला का नाम सावित्री बाई है जिन्होने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं देर शाम शव का पीएम कराने कुरवाई अस्पताल पहुंचे पति निरंजन सिंह ने बताया कि लगभग आधा घंटा होने के बाद भी मौके पर कोई जिम्मेदार डाॅक्टर या स्टाॅफ कर्मचारी नहीं मिला जिससे यहां वहां भटकना पड़ा।

Back To Top