Puratatv Vibhag Gyarapur

ग्यारसपुर के दैनिक श्रमिकों को 31 मार्च तक सेवा समाप्त करने के मौखिक आदेश

ग्यारसपुर। पुरातत्व विभाग ग्यारसपुर के दैनिक श्रमिकों को 31 मार्च के बाद सेवाएं समाप्त करने की बात विभाग द्वारा कही गई है। श्रमिकों के वह विगत 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और अचानक ही उनकी सेवाएं समाप्त करने की मौखिक जानकारी मिली है।

श्रमिकों ने मांग की है कि लिखित सूचना कारण सहित उन्हे उपलब्ध कराई जाए। वहीं सेवाएं समाप्त होने के बाद श्रमिकों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर होगा जिससे परेशान श्रमिकों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाअधिकारियों सहित क्षेत्रीय अधिकारी तथा विधायक को भी आवेदन सौंपा है। जानकारी दी गई कि विभाग में बजट ना होने के कारण सेवाएं समाप्त करने की बात सामने आई है।

Back To Top