कलयुगी बेटे की विदिशा एसपी से शिकायत करने पहुंचे माता-पिता

Vidisha SP New Office

विदिशा। एक कलयुगी बेटे से परेशान माता पिता ने विदिशा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। दरअसल भोपाल निवासी मुकेश मिश्रा नामक व्यक्ति अपने माता पिता को पैसों की मांग को लेकर अभद्रता करने के साथ प्रताड़ित करता हैं जिसकी शिकायत माता पिता ने विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा से आवेदन देते हुए की है। बता दें कि मुकेश के माता पिता विदिशा जिले के ग्यारसपुर के एक ग्राम निवासी है जिन्होने विदिशा एसपी से न्याय की गुहार लगाई  है।