PM Narendra Modi Birthday

ग्राम सोजना पहुंचे BJP कार्यकर्ता, पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन

ग्यारसपुर। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर विदिशा जिले के ग्राम सोजना पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। बता दें कि भाजपा नेता मनोज कटारे के नेतृत्व में ग्राम सोजना पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शाला के बच्चों को मिठाईयां तथा कपड़े वितरित कीं। दूसरी ओर आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

भाजपा नेता मनोज कटारे ने बताया कि जिला कलेक्टर से ग्राम सोजना के विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मिला गया तथा विद्यालय के विकास तथा शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top