CIIT काॅलेज विदिशा में पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

विदिशा। CIIT काॅलेज विदिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर विदिशा विधायक शशांक भार्गव, जिला  पंचायत से मनोजकुमार, जनप द पंचायत से दीवान किरार तथा एनएसयूआई नगर अध्यक्ष संजीव प्रजापति भी शामिल हुए। काॅलेज प्राचार्य आलोक शरण ने बताया कि काॅलेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कई आकर्षक चित्र वपोस्टर भी बनाए। वहीं मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता ओं को शील्ड देकर पुरस्कृत भी किया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार नम्रता श्रीवास्तव, द्वितीय पुरुस्कार अरुण परिहार तथा तृतीया पुरुस्कार निर्मला मोहनानी को प्राप्त हुआ जबकि भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के बाद युवाओं द्वारा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त कर जागरूकता फैलाई गई।

 

You May Also Like

More From Author