विदिशा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना विदिशा जिलाध्यक्ष पद पर रणवीर प्रताप सिंह बीकावत को चौथी पर नियुक्त किया गया है जिसके बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत तथा सम्मान किया। जिला अध्यक्ष रणवीर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के निर्देश तथा संभाग अध्यक्ष सचिन सिंह गड़ाजागीर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष का पद सौंपकर समाज के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग देने की आशा जताई है, जिस पर वह खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।
