Rusiya Vidisha

रुसिया में सीसी रोड निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार ? शिकायकर्ता को मिली धमकी

लटेरी। विदिशा जिले के लटेरी अंतर्गत ग्राम रुसिया में सीसी रोड निर्माण, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। बता दें कि ग्राम पंचायत रूसिया सरपंच रचना बाई ओर रोजगार सचिव की मिली भगत से 3 लाख 31 हजार 500 रुपए निकाल लिए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीण राहुल शर्मा ने बताया कि ग्राम में कोई रोड निर्माण नहंी हुआ है और शासन द्वारा स्वीकृत की गई राशि को सरपंच और रोजगार सचिव द्वारा निकल लिए गए।

बताया गया कि इस मामले सीईओ सहित क्षेत्रीय एसडीएम को अवगत कराया गया, लेकिन जांच के आश्वासन के बाद कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। वहीं शिकायकर्ता राहुल शर्मा ने बताया कि सरंपच द्वारा उन्हे फोन लगाकर अभद्रता कर धमकी भी दी जाती है, जिसके लिए थाने में भी आवेदन दिया गया।

DOWNLOAD

 

Back To Top