विदिशा के श्रीहरि वृद्धाश्रम में पौधारोपण करने पहुंचे समाजसेवी

hari vraddhashram vidisha

विदिशा की संकल्प चाइल्ड एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया. श्रीहरि वृद्धाश्रम केप्रपरिसर पहुंचकर समाजसेवियों ने फलदार पौधे एवं फूलों के पौधे लगाए. इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा व देखभाल करने के लिए लोगों ने संकल्प भी लिया. कार्यक्रम के दौरान श्रीहरि वृद्ध आश्रम से मोनिका किरार, राजीव शर्मा, सोसायटी सचिव कपिल कुमार सक्सेना, राजू कुमार जाटव, कृष्णा शर्मा, हर्षवर्धन सक्सेना, कमलेश साहू, शुभम भट्ट, सदाराम मीणा, निर्मल नामदेव, मयंक सिंह मौजूद रहे.