शमशाबाद के संस्कार एकेडमी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

sanskar academy shamshabad

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद महानीम चौराहा स्थित संस्कार एकेडमी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से संस्कार एकेडमी संचालक बृजेश कुमार, सचिव जीतेंद्र सिंह राजपूत, रवि विश्वकर्मा, धर्मेंद्र धाकड, राकेश सेन, रंजीत ठाकुर, बलवीर धाकड़, हेमलता विश्वकर्मा, शिवानी राजोरिया, पूनम धाकड़, ज्योति धाकड़, शेषमणि धाकड़ तथा सिमरन धाकड़ सहित स्कूली स्टाॅफ तथा अभिभावक गण मौजूद रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जबकि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हे शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

संस्कार एकेडमी शमशाबाद की ओर से आप सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।