कोरोना कालः शमशाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फैला रहीं जागरूकता

shamshabad coronaa

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में पुलिस प्रशासन सहित आंगनबड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। शमशाबाद के वार्ड 13 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला सक्सेना द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता को लेकर मास्क का वितरण किया इसके साथ ही सैनिटाइजन के उपयोग की भी सलाह दी। वहीं इस दौरान मौजूद लोगों को शपथ भी दिलाई गई।

  • कोरोना से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
  • मास्क का वितरण कर शपथ भी दिलाई
  • सैनिटाइजर के उपयोग को लेकर भी जागरूक किया