Shamshabad Congress

शमशाबाद में कांग्रेसियों ने मंत्री को रोका, क्षेत्र में भाजपा की चलने की बात कही

शमशाबाद। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने विदिशा जिले के लटेरी जाते समय प्रभारी मंत्री हर्ष यादव को शमशाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने रास्ते में ही रोक लिया। दरअसल कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता के भाई का ट्रांसफर होने पर मंत्री को समस्या सुनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे राम ने बताया कि छोटे भाई हीरालाल का भाजपा के जनपद अध्यक्ष ने ट्रांसफर करा दिया, बताया कि विधनासभा सीट पर भाजपा नेता का कब्जा है जिसके कारण भाजपा की क्षेत्र में चल रही है।

Back To Top