शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें लाॅकडाउन को लेकर नगर की दुकानें खुलने के संबंधित जानकारी दी गई। इस बैठक में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक शमशाबाद में कोरोना से बचाव के लिए लाॅकडाउन के दौरान किराना, दूध दुकानों सहित सब्जी ठेले वालों को विक्रय की छूट दी गई है जबकि नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी दी गई कि कृषि संबंधित दुकानें तथा गैराज भी शमशाबाद में खोली जाएंगी। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रीय एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य जबकि बाहर से मजदूर बुलाने की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी गई।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More