शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में बीते दिन से हा रही बारिश के बाद नदी उफान पर है जबकि कई इलाकों में जल भराव की स्थिति भी बन गई है। बता दें कि शमशाबाद का संजय सागर बांध पानी से फुल हो चुका है जिसके कारण बांध निरंतर बारिश होने पर बांध के गेट खोलने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर महानीम चैराहा क्षेत्र के घरों में बारिश के पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।
