Ragini Mishra Vidisha Shri Hari vradh ashram vidisha

जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल विदिशा ने वृद्धाश्रम में किया शिव अभिषेक

जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल विदिशा की बहनों द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रीहरि वृद्धाश्रम में शिव अभिषेक का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। अन्नपूर्णा मंदिर के पूज्य पंडित उपदेश शास्त्री के मुखारविंद से विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मंडल की महिलाओं ने मिलकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए जरूरत की सामग्री भेंट की और भजनों के मधुर स्वर से पूरा परिसर भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर सभी बहनों ने प्रसाद वितरण करते हुए वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में संतोष देखकर मंडल की बहनों ने इसे एक आत्मिक सुखद अनुभव बताया। महिला मंडल अध्यक्ष रागिनी मिश्रा ने सभी बुजुर्गों के स्वस्थ रहने और जल्द अपने घर वापस लौटने की कामना की।

इस पावन आयोजन में आशा रिछारिया, ऊषा चौबे, रेखा तिवारी, चंद्रकला चतुर्वेदी, मनोरमा चौबे शिखा शर्मा, मंजरी रावत, राधिका मिश्रा, शैलजा चौबे, वेदिका चौबे, उमा शर्मा सहित अन्य मातृशक्ति बहनों का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन जिझौतिया ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष रागिनी मिश्रा एवं एजीबीएम मातृशक्ति इकाई की संयोजकता में किया गया।

  • हरि वृद्ध आश्रम में भक्ति भाव से हुआ रुद्राभिषेक और भजन कार्यक्रम
  • अन्नपूर्णा मंदिर के पंडित उपदेश शास्त्री जी ने कराया शिव अभिषेक
  • जरूरतमंदों को वितरित की सामग्री और भक्तिभाव से प्रसाद
  • बुजुर्गों के चेहरे की मुस्कान ने छू लिया सभी का दिल
  • ‘भोले बाबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे’: रागिनी मिश्रा
  • आशा, ऊषा, रेखा, शिखा, मंजरी समेत कई बहनों ने निभाई भागीदारी
  • भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ पूरा आश्रम परिसर
  • मातृशक्ति इकाई के संयोजन में हुआ यह आत्मीय आयोजन

 

Back To Top