Shri Ram Rasiya Hospital shamshabad

शमशाबाद के भोपाल रोड पर श्री राम रसिया हॉस्पिटल का शुभारंभ

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत महानीम चौराहा, भोपाल रोड पर श्री राम रसिया हॉस्पिटल का शुभारंभ हो चुका है, जिस मौके पर अतिथि के रूप में सिंधु विक्रम सिंह मौजूद रहे। बता दें कि पूजन अर्चना के बाद फीता काटकर हाॅस्पिटल का शुभारंभ किया गया। हाॅस्पिटल डायरेक्टर डॉ कमलेश सहित डॉ एम यादव, सौदान सिंह, सुषमा साहू, अभिषेक सिंह, प्रशांत पांडे, सूरज राजपूत तथा लक्ष्मी नारायण स्टाॅफ से मौजूद रहे।

डायरेक्टर ने बताया कि मेटरनिटी वार्ड, सोनोग्राफी, एक्सरे, फ्रैक्चर उपचार आदि की सुविधाएं लोगों के लिए कम से कम खर्च में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जानकारी दी गई कि 10 बेड का यह हाॅस्पिटल है और आगामी दिनों में संख्या बढ़ाई जाएगी।

Back To Top