Sironj Nagar Palika Parishad

निर्माण के बाद ठेकेदार ने सड़क खोदने की चेतावनी दी

सिरोंज। विदिशा जिले की सिरोंज नगरपालिका के वार्ड 12 में विगत कुछ महिनों पहले सीसी रोड का निर्माण ठेकेदार राहुल त्यागी द्वारा कराया गया था लेकिन निर्माण के लगभग तीन महीने बाद भी भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदार नगर पालिका के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं ठेकेदार द्वारा शोशियल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर नगर पालिका के जिम्मेदार को आठ दिन में भुगतान नहीं होने पर सड़क को मशीन से खोदने की चेतावनी दी गई है।

ठेकेदार राहुल त्यागी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष, इंजीनियर, सब इंजीनियर से भुगतान के लिए निवेदन किया जा चुका है लेकिन भुगतान अभी तक नहीं किया गया। वहीं ठेकेदार ने बताया कि यदि 8 दिन में भुगतान नहीं होता है तो वह अपनी मशीन लेजाकर सड़क को खोद देंगे। वहीं दूसरी ओर नगरपालिका सीएमओ, गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल त्यागी नाम के ठेकेदार का कोई भुगतान लंबित नहीं हैं।

Back To Top