Sironj KRishi Mandi

किसान आंदोलनः भारत बंद के दौरान बंद रही सिरोंज कृषि मंडी

विदिशा। जिले के सिरोंज में किसान आंदोलन के तहत भारत बंद का असर देखने को मिला। बता दें कि सिरोंज के किसान मंडी नहीं पहुंचे जिसके कारण मंडी बंद रही। किसान संगठनों द्वारा देशव्यापी बंद के समर्थन में व्यापारियों से भी दुकानें बंद करने का अनुरोध किया गया।

  • कांग्रेस पार्टी ने किया किसानों का समर्थन
  • कृषि मंडी नहीं पहुंचे सिरोंज क्षेत्र के किसान
  • किसान आंदोलन के तहत दिखा भारत बंद का असर

सिरोंज कृषि उपज मंडी में किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचे जबकि इस समय अधिकतर मंडियों में किसानों का आना जाना लगा होता है। हालांकि देश में कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन का सिरोंज में भी असर देखने को मिला, जिनका कांग्रेस पार्टी द्वारा भी समर्थन किया गया।

Back To Top