covid19 patients

सिरोंज में कोरोनो मरीजों की सेवा के लिए एम्बुलेंस दान

विदिशा। कोरोना महामारी के इस दौर सिरोंज क्षेत्र के मरीजों के लिए पहल करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा एम्बुलेंस वाहन सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक सिरोंज एसडीएम, अंजलि शाह द्वारा एम्बुलेंस के संबंध में समाजसेवियों से बात की गई थी जिनके द्वारा कुछ ही समय में वाहन उपलब्ध करा दिया गया जो एम्बुलेंस वाहन अब कोरोना मरीजों को विदिशा रेफर करने में उपयोग किया जाएगा।

  • निजी एम्बुलेंस को जनसेवा के लिए सौंपा गया
  • कोरोनो मरीजों को रेफर करने में उपयोग होगी एम्बुलेंस

Back To Top