केंद्रीय राज्य मंत्री को पुणे सीरवी समाज के लोगों ने सुनाई समस्या

Union Minister of State PP Chaudhary

पुणे। केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी को सीरवी जय भवानी सेवा संस्था अध्यक्ष जोगाराम मोती सोयल ने एयरपोर्ट रोड स्थित संजय पार्क वडेर के बीचो बीच से निकाली जा रहे रोड के संबंध में जानकारी दी तथा रोड को एकतरफ से निकलवाने की मांग मंत्री से की। इस समस्या का निकराकरण करने का अश्वासन मंत्री ने समाज के लोगों को दिया। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के प्रवासियों के लिए पुणे जोधपुर ट्रेन को प्रतिदिन करने की मांग भी रखी गई जिसको लेकर भी केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने पूरा करने का अश्वासन दिया।