vidisha vrudhashram

विदिशा वृद्धाश्रम में पत्नी का जन्मदिन मनाकर दिया संदेश

विदिशा। पंचायत सचिव राजकुमार प्रजापति द्वारा अपनी पत्नी के जन्मदिन पर नारी शक्ति को बढ़ाव देते हुए पौधारोपण कराकर श्रीहरी वृद्ध आश्रम के सभी बुजुर्गो की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया गया। बता दें कि राजकुमार प्रजापति द्वारा बीते वर्ष बेटी के जन्म होने पर जिला अस्पताल से घर तक रथ यात्री निकाली थी जो कि काफी चर्चा का विषय बनी, वहीं अब उनकी पत्नी पिंकी प्रजापति का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाते हुए नारी शक्ति को बढ़ावा दिया गया है।

  • पंचायत सचिव राजकुमार प्रजापति ने मनाया जन्मदिन
  • पत्नी पिंकी प्रजापति का जन्मदिन मनाया गया
  • 2019 में बेटी के जन्म पर निकाली थी रथ यात्रा

इस दौरान समाजसेवी वेदप्रकाश शर्मा, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के जिला प्रभारी शिवकुमार तिवारी, राजकुमार शर्मा, संगीता तिवारी, अनुराधा शर्मा, मोनिका किरार, भगवति प्रजापति, सुमन प्रजापति, आदर्श प्रजापति एवं विशाल दंडोतिया मौजूद रहे।

Back To Top