जिझोतिया ब्राह्मण महिला मंडल ने बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी

Brahman Mahila Mandal Vidisha

विदिशा। गरीब एवं निर्धन परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाली समाज सेवी शशि चौबे के घर पहुंचकर विदिशा जिझोतिया ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाली सामग्री बोर्ड, 25 स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री तथा टाॅफी वितरित की गईं।

वहीं आगामी 16 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है जिसके तहत भी समाजसेवी शशि चौबे को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा आगे हर संभव मदद् देने का मंडल सदस्यों ने भरोसा दिलाया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, आशा रिझारिया, मीना रिझारिया, ऊष चौबे, रेखा तिवारी, संगीता रिझारिया, उमा चतुर्वेदी, आशी चतुर्वेदी तथा मनोरमा चौबे मौजूद रहीं।