MLB School Vidisha

विदिशा MLB स्कूल के पास गंदगी से छात्राएं परेशान

विदिशा। नगर के शासकीय एमएलबी स्कूल के पास कचरा तथा गंगदी पड़ी होने के कारण छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमएलबी स्कूल प्राचार्य लिली जैन ने बताया कि स्कूल के आसपास के रहवासी नाले में कचरा फेंकते हैं जहां नाले के साथ ही कचरे की बदबू आने के कारण माहौल बेकार हो रहा है, जबकि परीक्षा के समय भी विद्यार्थियों की बैठक में मजबूरन परीवर्तन करना पड़ता है, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Back To Top