विदिशा। स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा में स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन कर युवा दिवस मनाया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी अतुल शाह, बेतवा उत्थान समिति के सदस्य मनोज पांडे तथा स्कूल संचालक योगेन्द्र राणा, डायरेक्टरकुनाल
खंडेलवाल, इशिता राणा खंडेलवाल, करण राणा, प्राचार्य ऋचा नवले मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने सर्वप्रथम अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया जिसके बाद कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा आकाशवाणी पर प्रसारित स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिया गया प्रथम भाषण सुना गया जिसके बाद सूर्य प्रार्थना कर मंत्रों सहित सूर्य नमस्कार हुआ। वहीं विद्यालय के संगीत समूह द्वारा मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई और छात्रों द्वारा स्वामीजी के जीवन पर आधारित विशिष्ट भाषण दिए गए।
