Vidisha Shop

विदिशा माधवगंज क्षेत्र की दुकान में हुई चोरी

विदिशा। विदिशा शहर के माधवगंज क्षेत्र की एक दुकान पर चोरी होने का मामला सामने आया है। कमल बदर्स फर्म के व्यवसाई कमल जैन द्वारा बताया गया कि लगभग 3 लाख रूपयों से अधिक की चोरी हुई है जिसके बाद सुबह सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी आरएन शर्मा पुलिसबल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे तथा व्यापारियों से बात कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का अश्वासन दिया। इस दौरान विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा के साथ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। VIDEO

Back To Top