वात्सल्य स्कूल में श्रीगणेश उत्सव का तीसरा दिन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए छोटे बच्चे

third day of shri ganesh utsav in vatsalya school vidisha

Vidisha Vatsalya School Ganesh Utsav 2022 : विदिशा के वात्सल्य स्कूल में श्रीगणेश उत्सव के तीसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें नर्सरी सहित केजी 1 और केजी2 के बच्चों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्व हिंदू परिषद से राजेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा, गंजबासौदा नगर पालिका अध्यक्ष शषि अनिल यादव, आबकारी अधिकारी शैलेष कुमार जैन, विदिशा सीएसपी विकास पांडे, कनारा क्रिकेट क्लब अध्यक्ष विपिन सर्राफ, मनमोहन बंसल शामिल हुए. स्कूल संचालिका देवना आरोरा ने बताया कि इन सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता से उनका सर्वांगीण विकास होगा और वे स्वतंत्र होकर अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे.