Vatsalya Ganpati Mahotsav: विदिशा में वात्सल्य गणपति महोत्सव का तीसरा दिन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Vatsalya Ganpati Mahotsav

Vidisha Vatsalya Ganpati Mahotsav: विदिशा के वात्सल्य सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में वात्सल्य गणपति महोत्सव, धूम-धाम से मनाया जा रहा है. महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के तौर पर बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो शामिल हुए. बता दें कि हर बार की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के दिन से स्कूल परिसर में श्रीगणेश की, भव्य परंपरा और संस्कृति के साथ उपासना की जा रही है. यह कार्यक्रम 25 सितंबर तक जारी रहेगा. वात्सल्य गणपति महोत्सव के दौरान स्कूल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें स्कूल परिवार के साथ ही बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.