Tiranga Yatra

कुरवाई में निकाली गई तिरंगा सद्भावना यात्रा

कुरवाई। देश में एकता और अखंडता कायम रखने का संदेश देते हुए विदिशा जिले के कुरवाई में युवा शक्ति ग्रुप द्वारा तिरंगा यात्रा धूम धाम से निकाली गई। युवा शक्ति ग्रुप कुरवाई के युवाओं के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में शामिल युवाओं के बीच देश-भक्ति के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला जहां इस दौरान युवा वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के जयघोष लगाते दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश की एकता और अखंडता के साथ समाज में आपसी भाईचारा रखना था।

DOWNLOAD

Back To Top