Vidisha Lockdown Update : लाॅकडाउन के दौरान कोरोना वाॅरियर्स का कर्तव्य निभा रहे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारों का विदिशा के श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा सम्मान किया गया। नगर के माधवगंज क्षेत्र में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा जहां एक ओर रंगोली बनाकर लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए जागरूत किया गया, जबकि लोगों को हैंड सेनिटाइजर भी वितरित किए गए।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद विदिशा एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा, तहसीलदार केएन ओझा तथा सीएसपी विकास पंडे सहित स्वास्थ्य कर्मियों का पुष्प वर्षा कर तथा आरती उतारकर सम्मान किया गया। वहीं संघ पदाधिकारियों में सुषमा पाठक, रागिनी मिश्रा, दीपिका शर्मा, विनिता शर्मा, नीलम पंडे, पलक शर्मा, शिवकुमार तिवारी तथा मनोज शर्मा मौजूद रहे।