विदिशा में व्यापार रहा बंद, पुलवामा आतंकी हमले का विरोध

Vidisha Businessmans

विदिशा। विदिशा के व्यापारियों ने पुलवामा आंतकी हमले का विरोध करते हुए तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दोपहर 1 बजे तक अपना व्यापार बंद रखा। बता दें कि चेम्बर आफ काॅसर्म एंड कैट अध्यक्ष रवि तलरेजा के आह्वान पर भारत व्यापार बंद के तहत विदिशा व्यापार बंद भी रखा गया। वहीं वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने माधवगंज पर एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित हुई जिसमें पहुंचकर व्यापारियों ने एकजुटा का संदेश दिया।