विदिशा। विदिशा नगर में विदिशा केयर हाॅस्पिटल का शुभारंभ हो चुका है। हाॅस्पिटल डायरेक्टर नितिन वर्मा ने कैमरा 24 को हाॅस्पिटल की तीन विशेषताओं के बारे में बताया जिससे कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवांए दी जा सकें।
डायरेक्टर, नितिन वर्मा ने बताया कि हाॅस्पिटल की तीन विशेषताएं मुख्य है जिसमें सबसे पहली है होम केयर नर्सिंग सर्विस जिसके तहत जिन पेशेंट को हाॅस्पिटल पहुंचने में दिक्कत होती है तो विदिशा केयर हाॅस्पिटल द्वारा उन मरीजों के लिए टीम बनाकर मौके पर भेजी जाएगी तथा मौके पर ही नर्सिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पता: 39 कृष्णा काॅलोनीए दुर्गा नगर मेन रोड, विदिशा
संपर्क: 9340655885, 9691150006
एक्सीडेंट के दौरान अपने हाथ पैर खोने वाले मरीजों के लिए भी हाॅस्पिटल विशेष सुविधा लेकर आया है जो कि हाॅस्पिटल की दूसरी विशेषता है। डायरेक्टर नितिन वर्मा ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान अपने हाथ पैर खोने वाले मरीजों को आर्टीफीशियल हाथ पैर लगाकर ठीक किया जाता है।
वहीं तीसरी विशेषता न्यूरोपैथी है जिसके तहत अमेरिका की तर्ज पर हाई क्वालिटी मशीन के माध्यम से बिना किसी दवाई के मरीज को स्वस्थ्य किया जाएगा। बताया गया कि घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, बैक पेन जैसी समस्याएं न्यूरोपैथी से ठीक की जाएंगी।
