Vidisha Chamber of commerce

विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन

विदिशा। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मनीष लश्करी एवं कुमार तलरेजा का जन्मदिन द प्राइड होटल में चेंबर ऑफ कॉमर्स की पूरी टीमद्वारा केक कटवाकर मनाया गया। इस दौरान जन्मदिन पर टीम सदस्यों  ने फूलमाला पहनाकर मनीष लश्करी तथा कुमार तलरेजा को शुभकामनाएं दीं। बर्थडे पार्टी में विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा, मंत्री विश्वनाथ अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, दिलीप जोहरी, आनंद अग्रवाल, प्रदीप नेमा, रवि चौरसिया, रामलीला मेला कमेटी महामंत्री राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर दिन के समय चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा शहर के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर गांधी जयंती के अवसर पर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए दुकानों पर बैनर लगाए गए जिसके माध्यम से प्लास्टिक थैली बंद करने की जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं को खरीददारी करते समय थैला अवश्य साथ लाने का संदेश दिया गया।

DOWNLOAD

Back To Top